लाइव न्यूज़ :

एनकाउंटर की झड़ी लगा चर्चा में रहे परमबीर सिंह बने मुंबई पुलिस कमिश्नर, अजित पवार को दी थी क्लीन चिट

By भाषा | Updated: February 29, 2020 18:36 IST

महाराष्ट्र एसीबी के महानिदेशक के तौर पर तैनात सिंह की नियुक्ति तब की गई है जब राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने बर्वे की सेवा अवधि को तीसरी बार बढ़ाने से इनकार कर दिया। दिलचस्प यह है कि पिछले साल दिसंबर में, बतौर एसीबी प्रमुख परमबीर सिंह ने 12 विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) परियोजनाओं में कथित घोटाले के संबंध में राकांपा नेता अजित पवार को क्लीन चिट दी थी जो फिलहाल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, “मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस और अपराध शाखा कानून-व्यवस्था के सामने आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।

शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं राज्य के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के मौजूदा महानिदेशक परमबीर सिंह को संजय बर्वे के स्थान पर मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र एसीबी के महानिदेशक के तौर पर तैनात सिंह की नियुक्ति तब की गई है जब राज्य के गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख ने बर्वे की सेवा अवधि को तीसरी बार बढ़ाने से इनकार कर दिया। दिलचस्प यह है कि पिछले साल दिसंबर में, बतौर एसीबी प्रमुख परमबीर सिंह ने 12 विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) परियोजनाओं में कथित घोटाले के संबंध में राकांपा नेता अजित पवार को क्लीन चिट दी थी जो फिलहाल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं।

सिंह के पूर्ववर्ती बर्वे मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का काम बिना कीमत वसूले उनके बेटे और पत्नी की कंपनी को देने के कारण हाल में विवादों में घिर गए थे। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, “मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सिंह उनका स्थान लेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद की गई।”

सिंह ठाणे के पूर्व आयुक्त के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त के तौर पर प्रभार संभालने के बाद पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों पर कार्रवाई करना, वसूली और अपराधों पर लगाम लगाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा, “मेरे पूर्ववर्ती संजय बर्वे ने अच्छा काम किया है। हमारी प्राथमिकता गलियों में होने वाले अपराधों से निपटना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। मैं मुंबई पुलिस के साथ पूर्व में भी जुड़ा रहा हूं।”

सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस और अपराध शाखा कानून-व्यवस्था के सामने आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। नये पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस गैंगस्टरों के नाम पर वसूली करने वाले अपराधियों की नकेल कसेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम पेशेवर जांच के जरिए उनकी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाएंगे।” नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उनका आयोजन कानून के तहत होना चाहिए। किसी को भी प्रदर्शन करने के दौरान कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इस बीच, एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) बिपिन के. सिंह को एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक बयान में बताया गया कि पूर्व में परमबीर सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे हैं, मुंबई के कई महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के डीसीपी और चंद्रपुर और भंडारा जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे हैं। इसमें कहा गया कि वह राज्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

ठाणे पुलिस आयुक्त के तौर पर सिंह के कार्यकाल के दौरान पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर को 2018 में मुंबई से पकड़ा था। ठाणे ने बॉलीवुड से संपर्क वाले एक ड्रग रैकेट का भी भंडाफोड़ किया था। इससे पहले सुबह में मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को उनके सहयोगियों ने यहां नयागांव पुलिस मुख्यालय में विदाई दी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'