आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे

By भाषा | Published: November 25, 2021 11:58 AM2021-11-25T11:58:35+5:302021-11-25T11:58:35+5:30

IPS officer Parambir Singh arrives in Mumbai | आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे

आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह मुंबई पहुंचे

मुंबई, 25 नवंबर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को शहर पहुंचे। मुंबई की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया है।

सिंह ने यहां पहुंचते ही पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं अदालत के निर्देश के अनुरूप जांच का हिस्सा बनूंगा।’’

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं।

उच्चतम न्यायालय ने सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल संरक्षण प्रदान किया है।

गौरतलब है कि सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज है। मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था। सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे देशमुख ने खारिज किया था। देशमुख बाद में मंत्री पद से हट गए और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंह के आरोपों पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक रखी एक कार मिलने के बाद दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

परमबीर सिंह आखिरी बार सात अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। वह चार मई को कार्यालय आए और उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए थे। पुलिस ने 20 अक्टूबर को बताया कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IPS officer Parambir Singh arrives in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे