लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: पी चिदंबरम के घर हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सीबीआई टीम से धक्का-मुक्की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 21:46 IST

 सुप्रीम कोर्ट में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के केस की सुनवाई आज (21 अगस्त) हुई। सीबीआई और ईडी की टीम लगातारम चिदंबरम की तलाश कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया।

Open in App

आईएनएक्स मीडिया मामले को लेकर दिल्ली के जोर बाग स्थित पी चिदंबरम के आवास पर सीबीआई और ईडी की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम को अंदर जाने से रोका गया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने दीवार फांद कर पी. चिदंबरम के घर में प्रवेश किया। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीबीआई टीम को दीवार फांदकर चिदंबरम के घर में घुसना पड़ा।

वहीं, बताया जा रहा है कि आवास के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बुधावार देर शाम नाटकीय ढंग से कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे और दावा किया कि वह कानून से ‘‘भाग’’ नहीं रहे हैं एवं उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘झूठे’’ हैं। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया हॉल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे। संवाददाताओं से बातचीत के फौरन बाद चिदंबरम राजधानी के सभ्रांत इलाके जोरबाग स्थित अपने आवास पर पहुंच गये। इसी आवास पर कल रात प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उनके नाम से एक नोटिस चस्पा किया था। चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है।’’

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के केस की सुनवाई आज (बुधवार) हुई। सीबीआई और ईडी की टीम लगातारम चिदंबरम की तलाश कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया।

इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिका में खामियों को अभी-अभी दुरुस्त किया गया है और इसे “तत्काल सुनवाई के लिए आज सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता।” 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी