लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: तिहाड़ जेल में बंद हुए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम, ट्विटर पर यूजर ने सरकार से पूछा- अगला नंबर किसका? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2019 21:08 IST

INX Media Case: पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल में रखा गया है। उन्हें जेल नंबर सात में रखा गया। जेल नंबर सात में आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े मामले के आरोपियों को रखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार (05 अगस्त) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद लोगों ने ट्वीटर पर केंद्र सरकार की जमकर 'क्लास' लगाई है। उज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कहा था, जिसका चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया।

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार (05 अगस्त) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद लोगों ने ट्वीटर पर केंद्र सरकार की जमकर 'क्लास' लगाई है। साथ ही साथ कई लोगों ने सरकार के फेवर में भी ट्वीट किया है, जिसके बाद ट्विटर पर #Tihar टॉप ट्रेंडिंग हो गया।

अन्नी सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'अगला नंबर किसका है?' एक नोटिड हिस्टोरियन नाम के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया है, 'एक बार के गृह मंत्री और गृह मंत्रालय के तत्कालीन डार्लिंग... आज रात तिहाड़ जेल में हैं।' विपिन कुमार ने ट्वीट किया, 'किसी समय इसने अन्ना हजारे को तिहाड़ भेजा था, आज खुद उस बस में बैठकर जा रहा है।' एक अन्य ने ट्वीट किया, '14 दिन तिहाड़ जेल में रहेंगे चिंदबरम, अब मंदी में थोड़ी उछाल, जब बेल-जेलवाले आदि तिहा[] जाएंगे तो मंदी मंदी वाले मातम मनाएगें।'

भारत नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, 'चिदंबरम अब तिहाड़ में गोभी उगाएंगे।' आपको बता दें कि पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल में रखा गया है। उन्हें जेल नंबर सात में रखा गया। जेल नंबर सात में आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े मामले के आरोपियों को रखा जाता है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कहा था, जिसका चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने विरोध किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चिदंबरम को 19 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। चिदंबरम एक ताकतवर नेता हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए। वहीं, चिदंबरम की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायिक हिरासत का विरोध करते हुए कहा के जांच को प्रभावित करने या उसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने का कोई आरोप नहीं है।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन