लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल से अपने बर्थडे पर पी चिदंबरम ने कहा-  भगवान इस देश की रक्षा करे, मुझे शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 13:01 IST

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह आज 74 साल के हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का सोमवार (16 सितंबर) को जन्मदिन है। उनका जन्म 16 सितंबर 1945 को हुआ था।उन्होंने कहा कि मेरे विचार आज अर्थव्यवस्था के बारे में हैं। बस एक आंकड़ा पूरी कहानी को बयां कर रहा है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का सोमवार (16 सितंबर) को जन्मदिन है। उनका जन्म 16 सितंबर 1945 को हुआ था और वह आज 74 साल के हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि भगवान इस देश की रक्षा करे। बता दें कि चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया प्रकरण से जुड़े धनशोधन मामले को लेकर जेल में बंद हैं। 

पी. चिदंबरम के ट्विटर हैंडल से कहा गया है, 'मैंने अपने परिवार को अपनी ओर से ट्वीट करने के लिए कहा है: मेरे परिवार ने मुझको दोस्तों, पार्टी के सहयोगियों और शुभचिंतकों से शुभकामनाएं दी हैं। मुझे याद दिलाया गया कि मैं 74 साल का हूं। वास्तव में मैं हूं, लेकिन दिल से मुझे 74 साल का युवा लगता हूं। आप सभी को धन्यवाद, मेरी इच्छाशक्ति को ऊपर उठा दिया गया है।'      उन्होंने कहा, 'मेरे विचार आज अर्थव्यवस्था के बारे में हैं। बस एक आंकड़ा पूरी कहानी को बयां कर रहा है। अगस्त में निर्यात वृद्धि -6.05% रहा है। किसी भी देश ने 20% से अधिक निर्यात के बिना 8% की जीडीपी वृद्धि हासिल नहीं की है।' आगे उन्होंने कहा भगवान इस देश की रक्षा करे।

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि की प्राप्ति के लिए एफआईपीबी की मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी। उस वक्त चिदंबरम वित्त मंत्री के पद पर थे। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 2017 में इस संबंध में धन शोधन का एक मामला दर्ज किया। पांच सितंबर को चिदंबरम को सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 19 सितंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह