लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: तिहाड़ जेल से चिदंमबर ने कहा, सिर्फ मुझे ही क्यों किया गया गिरफ्तार, इसका मेरे पास कोई जवाब नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 9, 2019 13:17 IST

INX Media Case: 2007 में उन अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया जिन्होंने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FBB) को देने की सिफारिश की थी। 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए INX मीडिया समूह को मंजूरी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की अदालत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।चिदंबरम ने सोमवार को कहा है कि आईएनएक्स  मामले में उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है कि केवल उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया।

आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की अदालत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह वहां 19 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान चिदंबरम ने सोमवार को कहा है कि आईएनएक्स  मामले में उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है कि केवल उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, 2007 में उन अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया जिन्होंने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FBB) को देने की सिफारिश की थी। 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए INX मीडिया समूह को मंजूरी मिली थी।

चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया और जिसमें लिखा, 'लोगों ने मुझसे पूछा है कि अगर आपके खिलाफ मुकदमा चलाने और सिफारिश करने वाले दर्जन अधिकारी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं, तो आपको क्यों गिरफ्तार किया गया है? केवल इसलिए कि आपने आखिरी हस्ताक्षर किया है?' इस पर चिदंबरम ने कहा, 'मेरे पास कोई जवाब नहीं है।'

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं नहीं चाहता कि किसी को गिरफ्तार किया जाए। भ्रष्टाचार के आरोप में चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्हें दिल्ली की विशेष अदालत ने 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गौरतलब है कि चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं। वही, चिदंबरम को अदालत ने जेल में अपने साथ चश्मा, दवाएं ले जाने की अनुमति दी और निर्देश दिया कि उन्हें तिहाड़ जेल में अलग कोठरी में रखा जाए क्योंकि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह