लाइव न्यूज़ :

अपने आवास पर किसानों को उसी तरह आमंत्रित करें जिस तरह ओबामा को किया था: ओवैसी ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:57 IST

Open in App

भरूच, सात फरवरी एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह प्रदर्शनकारी किसानों को अपने निवास पर उसी तरह से आमंत्रित करें जिस तरह से उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी की। ओवैसी ने मोदी से कहा कि वह नए कृषि कानूनों को निरस्त करें।

गुजरात में स्थानीय निकाय के आगामी चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि वह ‘‘बड़े दिल’’ वाले बनें और उन किसानों का ‘‘दर्द समझें’’ जो कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गुजरात में अहमदाबाद और भरूच में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

ओवैसी ने कहा, ‘‘जिस तरह से किसानों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, वह सही नहीं है। यह गलत है। प्रधानमंत्री को किसानों को अपने निवास पर आमंत्रित करना चाहिए, जैसे उन्होंने (तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति) बराक ओबामा को (2015 में) अपने हाथों से चाय पेश की थी, जो कि सही था क्योंकि वह हमारे मेहमान थे। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री किसानों को आमंत्रित करेंगे, उन्हें चाय और बिस्कुट देंगे और उनसे कहेंगे कि (कृषि विपणन) कानूनों को निरस्त किया जा रहा है और यह कि उन्हें खुश होना चाहिए।’’

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को खिलाने वाले किसानों की दुर्दशा समझनी चाहिए, यदि वह दावा करते हैं कि उन्होंने गरीबी देखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब एक गरीब व्यक्ति असहाय होकर रोता है, तो प्रकृति हमें गरीबों की मदद करने के लिए कहती है, लेकिन जिनकी गरीबों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है, वे गरीबों के आंसुओं से अप्रभावित रहते हैं। हम किसानों के साथ हैं, वे हमारे अन्नदाता हैं। वे हमें भोजन मुहैया कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।’’

ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों के भारी विरोध ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘नींद उड़ा दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे हजारों की संख्या में बाहर आए, नारे लगाए और दिल्ली में (26 जनवरी को) एक ट्रैक्टर परेड निकाली। 300 सांसदों वाली भाजपा चिंतित है कि वह किसानों से कैसे निपटे।’’

बीटीपी नेता छोटू वसावा ओवैसी के साथ थे। ओवैसी ने गुजरात में आदिवासियों, मुसलमानों, दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच एकता पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम