लाइव न्यूज़ :

NCP सांसद वन्दना चव्हाण ने राज्य सभा में कहा- बीड़ जिले में महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने की घटना की हो जांच

By भाषा | Updated: July 19, 2019 14:15 IST

राकांपा की वन्दना चव्हाण ने कहा कि बीड़ जिले में गन्ने के खेतों में काम करने वाली, रजस्वला आयु वर्ग की कई महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा की वन्दना चव्हाण ने शून्यकाल में कहा कि बताया जाता है कि गर्भाशय निकालने के लिए ऑपरेशन कराने की खातिर ठेकेदार 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक की रकम देता है। राकांपा सदस्य ने कहा कि इस मामले की जांच करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में गन्ने के खेतों में काम करने वाली महिलाओं के गर्भाशय कथित तौर पर निकाले जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य ने पूरे मामले की जांच कराने तथा यह पता लगाने की मांग की कि क्या राज्य में कहीं और भी या अन्य किसी राज्य में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं ?राकांपा की वन्दना चव्हाण ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया। वन्दना ने कहा ‘‘बीड़ जिले में गन्ने के खेतों में काम करने वाली, रजस्वला आयु वर्ग की कई महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने की खबर है। बताया जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि मासिक धर्म की वजह से काम में ढिलाई न आए और जुर्माना न भरना पड़े।’’वन्दना ने कहा ‘‘वहां पर काम के लिए ठेकेदार कामगारों की भर्ती करते हैं। ये ठेकेदार रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं की भर्ती नहीं करते क्योंकि वहां पर अगर पति या पत्नी में से एक भी काम पर न पहुंच पाए तो उसके साथ साथ दूसरे को भी जुर्माना भरना पड़ता है।’’उन्होंने कहा ‘‘बताया जाता है कि गर्भाशय निकालने के लिए ऑपरेशन कराने की खातिर ठेकेदार 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक की रकम देता है। वहां 20 साल से 30 साल की उम्र की महिलाओं के गर्भाशय भी निकाले जाने की खबर है।’’राकांपा सदस्य ने कहा ‘‘इस मामले की जांच करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। केंद्र सरकार को इस गंभीर मामले की जांच कराना चाहिए। साथ ही यह भी पता लगाना चाहिए कि क्या राज्य में कहीं और भी या अन्य किसी राज्य में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं ?’’ विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीराज्य सभामहाराष्ट्रसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल