लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया मामले के जांच अधिकारी का हुआ तबादला, दिल्ली पुलिस में गए वापस 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2019 15:45 IST

INX मीडिया मामलाः पी. चिदंबरम से अब ईडी भी पूछताछ कर सकती है। वहीं, जांच अधिकारी (आईओ) राकेश आहूजा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बाहर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देNX मीडिया मामले से जुड़े जांच अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली पुलिस में भेजा गया है। अब इस मामले की जांच कोई नया अधिकारी करेगा, जिसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।प्रवर्तन निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया किया गया है कि ईडी में राकेश आहूजा का कार्यकाल 3 सप्ताह से का था, यह कार्यकाल पूरा होने के बाद उनको दिल्ली पुलिस में भेज दिया गया है।  

INX मीडिया मामले से जुड़े जांच अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली पुलिस में भेजा गया है। अब इस मामले की जांच कोई नया अधिकारी करेगा, जिसकी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार, INX मीडिया मामले के जांच अधिकारी (आईओ) राकेश आहूजा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बाहर कर दिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया किया गया है कि ईडी में राकेश आहूजा का कार्यकाल 3 सप्ताह से का था, यह कार्यकाल पूरा होने के बाद उनको दिल्ली पुलिस में भेज दिया गया है।  

बताया जा रहा है कि पी. चिदंबरम से अब ईडी भी पूछताछ कर सकती है। इधर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात को गिरफ्तार किया। पूर्व गृह मंत्री को आज सीबीआई अदालत में पेश किया गया है।

INX media case का पूरा मामला 

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की और आरोप लगाया था कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी में अनियमितताएं हुयीं इसके बाद, ईडी ने 2018 में इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया।

अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 25 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत के आदेश के बाद चिदंबरम ने चुप्पी साधे रखी और मीडिया से दूर रहे। चिदंबरम ने वरिष्ठ वकीलों कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद से मशविरा किया। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?