लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कई राज्यों में लोगों ने घरों पर किया योगाभ्यास, तमिलनाडु में बर्फ की सिल्लियों पर योगासन

By भाषा | Updated: June 21, 2020 14:52 IST

तमिलनाडु में योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने कडलोर में बर्फ की सिल्लियों पर कई तरह के आसनों का प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देधरमपुरी में सिलम्बम तथा योग के जानकार शामनुगम ने बांस हाथ में लेकर योग करके दिखाया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने उत्तर गोवा जिले में पणजी के निकट रिबंदर गांव में अपने घर में योग किया। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के सांखलिम में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में भाग लिया।

चेन्नई: कोरोना वायरस महामारी बावजूद देशभर में रविवार को अलग-अलग अंदाज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग के मुरीदों ने सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन किया तथा मास्क पहने रखे। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तमिलनाडु में परंपरागत मार्शल आर्ट सिलम्बम के साथ-साथ बर्फ की बड़ी सिल्लियों पर लगभग एक घंटे तक विभिन्न तरह के योग आसन का प्रदर्शन किया गया।

योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने कडलोर में बर्फ की सिल्लियों पर कई तरह के आसनों का प्रदर्शन किया। धरमपुरी में सिलम्बम तथा योग के जानकार शामनुगम ने बांस हाथ में लेकर योग करके दिखाया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने उत्तर गोवा जिले में पणजी के निकट रिबंदर गांव में अपने घर में योग किया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि योग करने वालों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जोखिम कम होता है। मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश और दुनिया में योग ने कोविड-19 से लड़ने में बहुत मदद की है। योग करने वालों को कोविड-19 से संक्रमित होने की बहुत कम आशंका होती है।’’

गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर किया योग-

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने घर पर योगा किया। उनकी योगा करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के सांखलिम में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में भाग लिया। गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर योग किया तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण कोई सामूहिक शिविर आयोजित नहीं किये गये।

गुजरात के लोगों ने सोशल मीडिया पर अनेक योगासनों की तस्वीरें और वीडियो डाले तथा कोरोना वायरस से निपटने में योग के फायदों के संदेश दिए। गुजरात राज्य योग बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो का सीधा प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में अपने आवास पर पत्नी अंजलि रूपाणी तथा गुजरात योग बोर्ड के अध्यक्ष शीशपाल राजपूत के साथ योग किया। रूपाणी के फेसबुक पेज पर डाले गए 41 मिनट के वीडियो में वह अनेक योग आसन करते हुए देखे जा सकते हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत व भगत सिंह कोश्यारी ने भी किया योग-

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप डाली जिसमें वह सूर्य नमस्कार करते हुए देखे जा सकते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में राज भवन के एक खुले प्रांगण में योग किया।

राज भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार समारोह में राज भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक समेत राज्य के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास में भाग लिया। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोगइंडियागोवातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल