Budget 2024: श्रम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने संबंधी योजनाएं पेश कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लगातार छठी बार बजट पेश करेंगीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 30, 2024 12:27 PM2024-01-30T12:27:12+5:302024-01-30T12:29:10+5:30

सरकार के आंकड़ों के अनुसार महिला श्रम बल भागीदारी दर में पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 37 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Interim Budget 2024 participation of women force Nirmala Sitharaman | Budget 2024: श्रम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने संबंधी योजनाएं पेश कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लगातार छठी बार बजट पेश करेंगीं

लगातार छठी बार बजट पेश करेंगीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Highlightsवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगीश्रम क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने संबंधी योजनाएं पेश कर सकती हैंचुनावी साल में पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं

Interim Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनावी साल में पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि भारत के भविष्य के आर्थिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कारक कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस संबंध में संसद में कुछ खास योजनाएं पेश कर सकती हैं। 

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट है कि इस संबंध में सरकार की पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार महिला श्रम बल भागीदारी दर में पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 2017-18 में 23.3 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 37 प्रतिशत तक पहुंच गई है। विश्व बैंक ने भी इस बात पर प्रकाश डाला है कि 2047 तक भारत को विकसित स्थिति प्राप्त करने के लिए निरंतर 8 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए।

बता दें कि सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार, 30 जनवरी को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है। लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट सत्र 31 जनवरी को आरंभ होकर 9 फरवरी को समाप्त होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।

लगातार छठी बार बजट पेश कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी। साथ ही, सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं और अगले सप्ताह लेखानुदान यानी अंतरिम बजट पेश करेंगी।

Web Title: Interim Budget 2024 participation of women force Nirmala Sitharaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे