लाइव न्यूज़ :

चारधाम यात्रा के निर्देशों को सरल बनाया जाना चाहिए : बिंद्रा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:02 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 20 सितंबर चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने सोमवार को तीर्थ यात्रा से जुड़े निर्देशों को सरल बनाने की मांग करते हुए इसके कारण होने वाली विभिन्न समस्याएं गिनायीं।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरिन्दरजीत सिंह बिंद्रा और चारधाम यात्रा संयुक्त ‘रोटेशन’ समिति के प्रमुख सुधीर रॉय ने कहा कि हाल ही में जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की कुछ जटिलताओं को सरल करने कर जरुरत है ताकि श्रद्धालुओं को आसानी हो सके।

बिंद्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एसओपी में श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे यात्रा से संबंधित सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर लें लेकिन साथ ही उनसे यह भी कहा गया है कि वे तीर्थस्थल पहुंचने पर 72 घंटे के भीतर का आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एक तीर्थयात्री जो यात्रा के लिए दो सप्ताह पहले पंजीकरण करा रहा है वह 72 घंटे से भी कम पुराना नेगेटिव रिपोर्ट कैसे प्रस्तुत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ये व्यावहारिक समस्याएं हैं जिनका श्रद्धालुओं के हित में समाधान किया जाना आवश्यक है।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंड साहिब के लिए भी 18 सितंबर से यात्रा प्रारंभ हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल