लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को 'विशेष सेवाएं' देने के लिए कैदियों पर बनाया गया था दबाव, जांच पैनल की रिपोर्ट में कई खुलासे

By अनिल शर्मा | Updated: December 2, 2022 10:48 IST

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि जैन के परिवारवाले जेल में उनसे वैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर मुलाकात की जहां नियमों के मुताबिक नहीं जाया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देजांच पैनल में तीन सदस्य शामिल किए गए थे।जांच पैनल दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा गठित की गई थी।रिपोर्ट में तिहाड़ जेल के तत्कालीन डीजी और जेल सुप्रिटेंडेंट पर सवाल खड़े किए गए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से आए वीडियो को लेकर एक रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा गठित एक जांच पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 'विशेष सेवाएं' देने के लिए जेल प्रशासन ने  5 कैदियों पर दबाव बनाया था। 

एबीपी न्यूज ने दावा किया है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट उसके हाथ लगी है। जांच पैनल में तीन सदस्य शामिल किए गए थे जिनमें दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटेरी होम, प्रिंसिपल सेक्रेटरी लॉ और सेक्रेटरी विजिलेंस थे। इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि जैन के परिवारवाले जेल में उनसे वैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर मुलाकात की जहां नियमों के मुताबिक नहीं जाया जा सकता। रिपोर्ट में तिहाड़ जेल के तत्कालीन डीजी और जेल सुप्रिटेंडेंट पर सवाल खड़े किए गए हैं और कहा गया है कि बिना उनके सहयोग से ऐसी मुलाकातें संभव नहीं थीं। 

पिछले दिनों सत्येंद्र जैन को जेल में विशेष सुविधाएं देने संबंधी तमाम वीडियो वायरल हुए जिसमें वह एक शख्स (जिसे कैदी बताया गया) से मसाज कराते नजर आए थे। यही नहीं एक वीडियो में उनको बाहर का खाना खाते दिखे। एक अन्य वीडियो में दो शख्स उनके सेल की सफाई और बिस्तर को ठीक करते नजर आए थे। इन तमाम वीडियो को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर रही। और एमसीडी चुनाव में इसको मुद्दा बना रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि जैन में मसाज करता शख्स फिजियोथेरेपिस्ट था लेकिन भाजपा ने उसे रेपिस्ट बताया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्येंद्र जैन सह आरोपियों से अक्सर मुलाकात करते थे। यह सब नियमों को ताख पर रखकर किया जाता था। इन सह-आरोपियों में वैभव जैन और अंकुश जैन के अलावा संजय गुप्ता और रमन भूरारिया शामिल हैं। गौरतलब है कि गुप्ता और भूरारिया प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर अन्य मामलों में आरोपी हैं।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनSatyendar Jainतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRajpal Yadav: हास्य अभिनेता 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिहाई वारंट जारी किया

बॉलीवुड चुस्कीराजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली, एक्टर 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

बॉलीवुड चुस्की'मेरे पास पैसे नहीं हैं': तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

भारततिहाड़ जेल से नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील