लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन और पुरी के डीएम समर्थ वर्मा पर स्याही फेंकी गई, जानिए क्यों

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2023 07:32 IST

ओडिशा के सबसे प्रभावी और ताकतवर नौकरशाह वीके पांडियन और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा पर स्याही फेंकी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के सबसे प्रभावी और ताकतवर नौकरशाह वीके पांडियन हुए स्याही हमले के शिकार स्याही फेकने वाले ने पांडियन के साथ और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा को भी बनाया निशाना साल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी वीके पांडियन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव हैं

पुरी: ओडिशा के सबसे प्रभावी और ताकतवर नौकरशाह वीके पांडियन और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा पर स्याही फेंकी गई है। जी हां, स्याही हमले के शिकार हुए आईएएस अधिकारी वीके पांडियन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव हैं। साल 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंडियन और पुरी के डीएम समर्थ वर्मा के साथ यह घटना उस वक्त हुई, जब वो पुरी के सत्यबाड़ी में एक कॉलेज में आयोजित एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

पुलिस के अनुसार स्याही फेंकने वाले शख्स को फौरन हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त अचानक हुई, जब सूबे के सबसे प्रभावी आईएएस अधिकारी वीके पांडियन पुरी के जिलाधिकारी के साथ पुरी के सत्यबाड़ी इलाके में उत्कलमणि गोपबंधु स्मृति महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

पुरी पुलिस के अनुसार इस वारदात को जिस शख्स ने अंजाम दिया, उसका नाम भास्कर साहू है और वो पुरी के कनास का रहने वाला है। पुलिस ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि आखिरकार भास्कर ने किन कारणों से दोनों अधिकारियों पर स्याही हमले के अंजाम दिया है।

पुलिस घटना की तह में जाने के लिए आरोपी भास्कर साहू से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद पांडियन वापस सर्किट हाउस नहीं गये बल्कि स्याही लगे चेहरे के साथ लोगों से मिलते रहे और उनकी शिकायतें सुनते रहे।

इस घटना से पहले सचिव पांडियन ने दिन में पुरी जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया। वो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर पूरे ओडिशा का दौरा कर रहे हैं और लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर काले झंडे दिखाये गये थे और विरोध सवरूप अंडे के हमलों का सामना करना पड़ा था।

बताया जा रहा है कि 77 साल के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्वस्थ्ता के कारण सूबे के  सरकारी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और वह अपनी जगह अपने निजी सचिव पांडियन को सभी जगहों पर भेज रहे है। इसे लेकर ओडिशा की जनता में भयंकर असंतोष और गुस्सा है।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसापूरीIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील