लाइव न्यूज़ :

Delhi Student On Inheritance Tax: 'विवाह के बाद मिलता है 'स्त्रीधन', हम किसी के साथ क्यों बांटे', कांग्रेस के खिलाफ छात्रों का हल्ला बोल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 1, 2024 13:34 IST

Delhi Student On Inheritance Tax: राजधानी दिल्ली में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की 'विरासत कर' टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसैम पित्रोदा के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन कांग्रेस पर बोले छात्र, हम आपातकाल को भूल जाते हैं जो लागू किया गया था इंदिरा गांधी के द्वाराछात्रा ने कहा, विवाह के बाद मिलने वाले स्त्रीधन को हम किसी के साथ क्यों बांटे

Delhi Student On Inheritance Tax: राजधानी दिल्ली में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की 'विरासत कर' टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा श्रुति शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो के हिसाब से हम यह नहीं कर सकते हैं कि जो स्त्री धन हमें विवाह के बाद मिलता है, उसे हम किसी के साथ बांट नहीं सकते हैं।

हम उसे बचाकर रखते हैं अपने पास। समय के अनुसार, अगर हमें उसकी जरुरत पड़ जाए तो हम उसका इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि मैं अपनी चीज किसी ऐसे इंसान के साथ कैसे शेयर कर सकती हूं, जिसे मैं जानती तक नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने हाथ से कैसे ऐसे जाने दूं जो मेरा हक है। मेरा स्त्रीधन न तो सरकार छीन सकती है और न कोई इंसान।

दूसरे छात्र सक्षम सक्सेना ने कहा कि विरासत कर की चर्चा अभी तक नहीं थी, चुनाव के समय में कांग्रेस इसकी चर्चा करने लगी है। 1953 में यह विरासत कर लागू हुआ था और 1984 में इसे खत्म किया गया। इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हटाया था। लेकिन, इसे दोबारा क्यों लाया जा रहा है। इसे देश में इसलिए लाया जा रहा है ताकि देश में तनाव का माहौल बने।

छात्र ने कहा कि, कांग्रेस तानाशाही की बात करती है और हम 'आपातकाल' को भूल जाते हैं जो लागू किया गया था इंदिरा गांधी द्वारा। छात्र ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी पर कहती हैं यह बढ़ रही है, और अगर यह वास्तव में बढ़ रही है तो उन्हें बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी, न कि इसके विरासत कर पर। 

मालूम हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी चुनावी सभाओं विरासत कर के बारे में लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस विरासत कर लाने की बात कर रही हैं और देशवासियों के संपत्ति को बांटने की योजना बना रही है। 

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेससैम पित्रोदालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'