लाइव न्यूज़ :

इंदौर नगर निगम : बिना आवेदन अब मृत्यु प्रमाण पत्र पहुंचेगा घर

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 16, 2022 22:20 IST

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की है। वरना लोगों को आवेदन के साथ चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। महापौर श्री भार्गव ने कल मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की हैमृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को काटने पड़ते हैं चक्करमृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं

इंदौर: नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है और बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की है। वरना लोगों को आवेदन के साथ चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। महापौर श्री भार्गव ने कल मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं और इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। 

वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घर भिजवा दिए हैं।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'