लाइव न्यूज़ :

चिड़ियाघर से लापता तेंदुआ वन विभाग के दफ्तर के पास मिला, ऐसे किया बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 14:08 IST

नेपानगर से रेस्क्यू करके इंदौर लाया गया मादा तेंदुआ चिड़ियाघर में पिंजड़े से भाग निकला था। जिसकी पिछले चार दिनों से तलाश जारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपर्याप्त भोजन नहीं मिलने से तेंदुआ शावक काफी कमजोर लग रहा था। स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए उसे कमला नेहरू चिड़ियाघर भेज दिया गया है।तेंदुआ शावक वन विभाग के दफ्तर के पास जिस जगह मिला, वह चिड़ियाघर से करीब तीन किलोमीटर दूर है।

इंदौरः मध्य प्रदेश में इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर से छह दिन पहले रहस्यमयी हालात में लापता हुए तेंदुआ शावक को मंगलवार को वन विभाग के दफ्तर के पास से बरामद किया गया।

 

वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) नरेंद्र पांडवा ने बताया कि उनके विभाग के नवरतन बाग स्थित दफ्तर के पास कुछ लोगों ने तेंदुआ शावक को देखा और इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पांडवा ने बताया, ‘‘पर्याप्त भोजन नहीं मिलने से तेंदुआ शावक काफी कमजोर लग रहा था। स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए उसे कमला नेहरू चिड़ियाघर भेज दिया गया है।’’

चश्मदीदों के मुताबिक तेंदुआ शावक वन विभाग के दफ्तर के पास जिस जगह मिला, वह चिड़ियाघर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में सवाल उठे हैं कि सघन आबादी वाले शहरी क्षेत्र में पिछले छह दिनों के दौरान वह किसी व्यक्ति को क्यों नहीं दिखा, जबकि चिड़ियाघर और वन विभाग के कर्मचारी उसे लगातार खोज रहे थे।

इस बारे में पूछे जाने पर डीएफओ ने कहा, ‘‘किसी तेंदुए या बाघ के लिए तीन किलोमीटर का फासला कुछ भी नहीं होता।’’ अधिकारियों ने बताया कि अपनी मां से बिछड़ने के बाद जंगल में घूम रहे छह महीने के मादा तेंदुआ शावक को वन विभाग ने बुरहानपुर जिले में बचाया था और उसके पिछले पैरों में जख्म दिखाई देने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एक दिसंबर की रात इंदौर के चिड़ियाघर लाया गया था।

चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक वन विभाग का दल तेंदुआ शावक के पिंजरे वाली गाड़ी को बुधवार रात चिड़ियाघर परिसर में छोड़कर रवाना हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वन विभाग के अफसरों को पहले ही बता दिया था कि हम रात के वक्त तेंदुआ शावक को चिड़ियाघर के पिंजरे में स्थानांतरित नहीं कर सकते।’’ यादव के मुताबिक तेंदुआ शावक को स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग की गाड़ी में रखे पिंजरा की जाली दो दिसंबर की सुबह टूटी मिली थी और शावक उसमें नहीं था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे