लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे इंदौर को खतरे में डाला', कलेक्टर से कहा- लगाई जाए उनके खिलाफ रासुका  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:58 IST

कांग्रेस ने कलेक्टर को पत्र लिखकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ रासुका की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे इंदौर को आग लगाने की धमकी देने के लिए कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ एनएसए की मांग की। एक वीडियो से खुलासा हुआ था।

मध्य प्रदेशकांग्रेस ने सोमवार को इंदौर जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने पूरे इंदौर को खतरे में डाल दिया है। इन्होंने इंदौर में आग लगाने की धमकी दी है इसलिए इन पर रासुका लगना चाहिए।

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "हमने कलेक्टर को पत्र लिखकर विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शहर में शांति भंग की है, हिंसा के लिए लोगों को उकसाया है, भड़काऊ भाषण दिया है। इसके साथ-साथ सार्वजनिक अधिकारियों को धमकी भी दी है। एक वीडियो में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इंदौर को आग लगा देंगे इसलिए हमारी यह मांग है कि उनके खिलाफ रासुका (एनएसए)  दायर किया जाना चाहिए।

कलेक्टर को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा कि विजयवर्गीय पुलिस आयुक्त के घर गए और "अधिकारियों को धमकी दी और कहा कि वे माफियाओं के खिलाफ जांच न करें।" बता दें कि 3 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव को इंदौर में एक सरकारी अधिकारी को धमकाते हुए देखा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, जब भाजपा के कार्यकर्ता कथित रूप से शहर के अधिकारियों के खिलाफ "राजनीति से प्रेरित" कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रही थे, तो विजयवर्गीय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, उनसे मिलने के लिए केवल कनिष्ठ अधिकारी ही आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। इस पर विजयवर्गीय नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था, "क्या वे (वरिष्ठ अधिकारी) इतने बड़े हो गए हैं?" उन्हें समझना चाहिए कि वे केवल लोक सेवक हैं।" उन्होंने कहा, "हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे संघ नेता यहां हैं, अन्यथा हमने आज इंदौर में आग लगा दी होती।"

pointers- पूरे इंदौर को आग लगाने की धमकी देने के लिए कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ एनएसए की मांग की। एक वीडियो से खुलासा हुआ था।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण