आपातकालः जानिए, इंदिरा गांधी ने क्यों कराए थे किशोर कुमार के गाने बैन, PM मोदी भी याद दिलाने से नहीं चूके

By रामदीप मिश्रा | Published: June 26, 2018 12:58 PM2018-06-26T12:58:39+5:302018-06-26T13:07:43+5:30

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के लिए संविधान का किस प्रकार से साधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं मिल सकता है।

indira gandhi bans kishore kumar songs in emergency says pm modi | आपातकालः जानिए, इंदिरा गांधी ने क्यों कराए थे किशोर कुमार के गाने बैन, PM मोदी भी याद दिलाने से नहीं चूके

आपातकालः जानिए, इंदिरा गांधी ने क्यों कराए थे किशोर कुमार के गाने बैन, PM मोदी भी याद दिलाने से नहीं चूके

मुबंई, 26 जूनः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आपातकाल की 43वीं बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए और उन्होंने लोकतंत्र की बात कर रही कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने आपातकाल के दिन याद दिलाते हुए कहा कि इससे पूरा देश भयभीत था। वही लोग आज देश में भय और लोकतंत्र की बात रहे हैं। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के लिए संविधान का किस प्रकार से साधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं मिल सकता है। जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है कि देश संकट से गुजर रहा है, देश में भय का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने आपातकाल की बात करते हुए किशोर कुमार का जिक्र किया और कहा कि उनके साथ आपातकाल में क्या हुआ। कांग्रेस वालों ने किशोर कुमार को भी नहीं बक्शा था। उनका गुनाह इतना था कि उन्होंने गाने के लिए मना कर दिया था तो रेडियो पर उनका गाना बंद कर दिया था।

बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू करने के बाद किशोर कुमार के गाने बंद करवा दिए थे। उस समय के इंफॉर्मेशन और ब्रॉड कास्टिंग मिनिस्टर रहे विद्या चरण शुक्ला(वी.सी शुक्ला) ने गायक किशोर कुमार के गानों को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर पूरी तरह बैन कर दिया गया था।

कहा जाता है कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस की हालत काफी खराब थी और किशोर कुमार काफी मशहूर गायक थे इसलिए कांग्रेस चाहती कि किशोर कुमार इंदिरा गांधी के लिए गाना गाएं। इसके बाद इंदिरा गांधी के प्रचारक के तौर पर कार्य कर रहे वी.सी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास यह संदेश भेजवाया था। उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि वो वो इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं, लेकिन किशोर कुमार ने इसके लिए मना कर दिया था। यह बात कांग्रेस को नागवार गुजरी था, जिसके चलते उनके गानों पर बैन लगा दिया गया था। यह बैन लगभग 3 साल तक लगा रहा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: indira gandhi bans kishore kumar songs in emergency says pm modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे