लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों के संख्या पहुंची 9352, अब तक 324 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 18:27 IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़तकर 9352 पहुंग गई है, जबकि इससे अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में 1985 लोग चपेट में आ चुके हैं।महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित लोग दिल्ली (1176) और तमिलनाडु (1075) हैं।

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक देश में 9352 को इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 324 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 979 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया, "अब तक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9352 पहुंच गई है, जिसमें से 8084 एक्टिव केस हैं। 324 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 979 लोग ठीक हो चुके हैं और एक मरीज माइग्रेट हो चुका है।"

महाराष्ट्र में आए हैं सबसे ज्यादा मामले

कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 1985 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण 149 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 217 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

दिल्ली-तमिलनाडु में भी 1000 से ज्यादा मामले

दिल्ली और तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक 1176 लोग संक्रमित हैं और 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि तमिलनाडु में इस महामारी ने 1075 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे