लाइव न्यूज़ :

भारतीय मासूम हैं जो सरकार के दावों पर विश्वास कर लेते हैं: पी. चिदंबरम

By भाषा | Updated: January 11, 2020 02:06 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम ने एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने भारतीयों जैसे मासूम लोग कभी नहीं देखे। यदि समाचार पत्रों में कुछ छप जाता है (और उन्होंने दो अखबारों के नाम भी लिये) तो हम उस पर विश्वास कर लेते हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भारतीयों जैसे भोले-भाले लोग कहीं नहीं देखे, जो सरकार के उसके कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर किये गए दावों पर विश्वास कर लेते हैं।उन्होंने कहा कि जैसे कि इन दावों पर यकीन किया गया कि देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है और भारत के 99 प्रतिशत परिवारों के लिये शौचालय बना दिये गए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने भारतीयों जैसे भोले-भाले लोग कहीं नहीं देखे, जो सरकार के उसके कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर किये गए दावों पर विश्वास कर लेते हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम ने एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने भारतीयों जैसे मासूम लोग कभी नहीं देखे। यदि समाचार पत्रों में कुछ छप जाता है (और उन्होंने दो अखबारों के नाम भी लिये) तो हम उस पर विश्वास कर लेते हैं।''

उन्होंने कहा कि जैसे कि इन दावों पर यकीन किया गया कि देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है और भारत के 99 प्रतिशत परिवारों के लिये शौचालय बना दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही कुछ आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या पीएम-जेएवाई केंद्र की एक प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल योजना है) के मामले भी हुआ।

चिदंबरम ने कहा कि उनके कार चालक के पिता का आपरेशन इस योजना के तहत होना था। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने कहा, ''मैंने उससे (कार चालक से) पूछा कि क्या तुम्हारे पास आयुष्मान कार्ड है। उसने एक कार्ड दिखाया तो मैंने उससे कहा कि इसे (अस्पताल) ले जाओ।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘कई अस्पतालों ने बताया कि उन्हें इस (आयुष्मान योजना) जैसी किसी योजना की जानकारी नहीं है। लेकिन हम यकीन कर लेते हैं कि आयुष्मान भारत योजना पूरे भारत में आ चुकी है।’’

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ''हम मान लेते हैं कि किसी भी बीमारी का (आयुष्मान योजना की ओर इशारा करते हुए) बिना पैसा खर्च किये इलाज हो जाएगा। हम मासूम बन रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि कई समाचार और आंकड़े सच्चाई से परे होते हैं। 

 

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी