लाइव न्यूज़ :

नेपाली बाघिन के प्यार में पागल भारतीय बाघ ने ली शावक की जान, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2022 19:17 IST

वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि एक बाघ ने शावक बाघ की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बाघिन के प्यार में बड़ी बाधा बन गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमादा शावक बाघ के प्यार में बन रही थी बड़ी बाधामृत शावक के सभी अंग सुरक्षित, बिसरा को भी रखा गया है सुरक्षित

पटना: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक भारतीय बाघ ने नेपाली बाघिन के प्यार में पागल होकर एक शावक बाघिन की जान ले ली। इस दिलचस्प मामले के सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी जांच में जुट गये हैं। वन विभाग के कर्मियों का कहना है कि एक बाघ ने शावक बाघ की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बाघिन के प्यार में बड़ी बाधा बन गया था।

जंगल से आठ माह की एक मादा शावक का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर के पास से सोनहा नदी के किनारे एक शावक का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस नदी के पास से शव बरामद किया गया है, वह भारत और नेपाल की सीमाओं को बांटती है।

मौत के कारणों का सही पता लगाया जा रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है। वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन संरक्षक सह निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि मृत शावक के सभी अंग सुरक्षित हैं, शव पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि शावक के बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे देहरादून, बरेली और पटना वेटनरी कॉलेज जांच के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है। निदेशक की माने तो तीन और चार जनवरी को इस क्षेत्र के पास एक बाघिन को देखा गया था। इसका मिलान करने पर पता चला कि वह नेपाल की रहने वाली थी।

वहीं, एक बाघ को भी देखा गया था। वह भारत का रहने वाला है। उसे पहले भी चिन्हित किया गया है। राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि बाघ-बाघिन के साथ मेटिंग करना चाह रहा होगा, जिसमें संभवत: शावक बाधा बन रही होगी। इसी कारण अपनी प्रवृत्ति के कारण बाघ ने शावक को मार डाला होगा। बाघिन का पग मार्ग नेपाल की तरफ जाते हुए देखा गया है।

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया