लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: भोपाल से होकर गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर तक रद्द, देखे पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2021 12:07 IST

उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-झांसी सिंगल लाइन सेक्शन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के काम के कारण इन स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल से होकर उत्तर प्रदेश, बिहार सहित मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद आदि जगहों पर जाने वाले ट्रेन रद्द21 से 27 सितंबर के बीच की ट्रेनों को रद्द किया गया है, ट्रैक के दोहरीकरण और अन्य कार्यों के कारण ट्रेन किए गए रद्द।

भोपाल: भारतीय रेलवे ने भोपाल से होकर उत्तर प्रदेश, बिहार सहित मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसी जगहों के लिए जाने वाली 14 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक करा लिया है, उन्हें कुछ असुविधा उठानी पड़ सकती है।

ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद कई यात्रियों को अपनी यात्रा को फिर से शेड्यूल करना होगा या फिर टिकट रद्द कराना होगा। दरअसल, 21-27 सितंबर के बीच की ट्रेनें रद्द की गई हैं।

सूत्रों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-झांसी सिंगल लाइन सेक्शन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के काम के कारण इन स्पेशल ट्रेनों को रद्द किया गया है। भोपाल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय  में तैनात एक रेलवे अधिकारी के अनुसार झांसी मंडल के चौराहा, पोखरियान और मलासा स्टेशनों पर काम चल रहा है।

न्यूज-18 के अनुसार झांसी मंडल में तैनात भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'चौराहा-पोखरियान-मलासा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। 19.10 किलोमीटर पर रेल लाइनों का दोहरीकरण भी किया जाना है। लाइन के दोहरीकरण के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।'

ये 14 ट्रेने हुईं रद्द, देखे पूरी लिस्ट

ट्रेन संख्या- 02121- एलटीटी-लखनऊ (25 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02122- लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस (26 सितंबर)ट्रेन संख्या- 05102- एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस (23 सितंबर)ट्रेन संख्या- 05101- छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस (21 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02597- गोरखपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस (21 और 28 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02598- सीएसएमटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (22 और 29 सितंबर)ट्रेन संख्या- 01073- एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (21 और 26 सितंबर)ट्रेन संख्या- 01074- प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस (21, 22 और 28 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02143- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (26 सितंबर)सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (21 व 28 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02575- हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (24 सितंबर)ट्रेन संख्या- 02576- गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (26 सितंबर)ट्रेन संख्या- 09465- अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (24 सितंबर)

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप