लाइव न्यूज़ :

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, कोई लिखित परीक्षा नहीं, 35 हजार रुपये तक की मिलेगी सैलरी

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2021 13:13 IST

Indian Railway Recruitment 2021: कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मंगाए हैं। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मंगाए हैं टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन।नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार केवल वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर होनी है ये भर्ती।

Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी है। आपके लिए सुनहरा मौका आया है। दरअसल कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मंगाए हैं। ये आवेदन जम्मू और कश्मीर में संचालित होने वाली USBRL परियोजना के लिए मंगाए गए हैं। इसमें फिक्स सैलरी होगी।

कोंकण रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि इससे पहले उम्मीदवारों को केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाना होगा और इस संबंध में कुछ विस्तृत जानकारी हासिल करनी होगी। कुछ जरूरी डिटेल हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

खास बात ये है कि इस पद पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा। ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधारित (Contract post) होंगी।

Indian Railway Recruitment 2021: कितनी हैं रिक्तियां, कब होगा इंटरव्यू

जारी किए गए जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। चुने हुए उम्मीदवारों को क्रमश: 35,000 रुपये और 30,000 रुपये के मासिक वेतन के बाद काम पर रखा जाएगा। साथ ही पहले साल के बाद सैलरी में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी

साथ ही बता दें कि सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 20 सितंबर से 22 सितंबर के बीच किए जाएंगे। वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए इंटरव्यू 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच लिया जाएगा।

Indian Railway Recruitment 2021: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अनुभव होना भी जरूरी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल कंस्ट्रक्शन में दो साल का अनुभव होना चाहिए। ये अनुभव अगर रेलवे में है तो उन्हें तरजीह दी जाएगी। साथ ही किसी पब्लिक सेक्टर यूनिट या प्रतिष्ठित निजी कंपनी के साथ अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा।

इन पदों के लिए इंटरव्यू जम्मू में किए जाएंगे। पूरा पता इस प्रकार है- 

यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन-त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर (यूटी). पिन- 180011.

बताते चलें कि चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू की जगह पर समय पर पहुंचना होगा। साथ ही इसके लिए मौजूद केआरसीएल अधिकारी से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन सहित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधा पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय रेलसरकारी नौकरीनौकरीरेलवे भर्ती बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?