लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: भारतीय नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित लेकिन यह मामला चीन वाला नहीं

By भाषा | Updated: January 24, 2020 00:55 IST

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत की एक नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित पाई गई है और उसका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है। हालांकि यह वायरस चीन के शहर वुहान से अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत की एक नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित पाई गई है और उसका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है। हालांकि यह वायरस चीन के शहर वुहान से अलग है। पीड़ित नर्स और उसकी करीब 100 सहकर्मियों की जांच की गई थी। इनमें से ज्यादातर नर्स केरल की हैं।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत की एक नर्स कोरोनावायरस से पीड़ित पाई गई है और उसका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है। हालांकि यह वायरस चीन के शहर वुहान से अलग है।

पीड़ित नर्स और उसकी करीब 100 सहकर्मियों की जांच की गई थी। इनमें से ज्यादातर नर्स केरल की हैं। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि पीड़ित नर्स का इलाज असीर नेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘करीब 100 भारतीय नर्स (जिनमें से ज्यादातर केरल की हैं, अल-हयात अस्पताल में) काम कर रहीं थी और उनकी जांच की गई। सिर्फ एक नर्स कोरोना वायरस से पीड़ित पाईं गईं। असीर नेशनल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है और वह स्वस्थ हो रही हैं।’’

मुरलीधरन ने बताया कि उन्होंने जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘‘दूतावास के लोग अस्पताल प्रबंधन और सऊदी के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। हमने अपने दूतावास से सभी संभव सहायता पहुंचाने के लिए कहा है।’’

हालांकि जेद्दा में भारतीय दूतावास ने यह स्पष्ट किया है कि वह नर्स कोरोनावायरस-सीओवी से पीड़ित हैं। वह 2019-एनसीवो (वुहान) से पीड़ित नहीं हैं।

दूतावास ने कहा कि वह सभी से आग्रह करता है कि गलत जानकारी साझा करने से बचें। कोरोनावायरस-सीओवी के पहले मामले की पहचान सऊदी अरब में 2012 में हुई थी जबकि वुहान का कोरोना वायरस नोवेल वन यानी यह एकदम नया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलसऊदी अरबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी