लाइव न्यूज़ :

India-Nepal conflict: भारतीय को मारकर उसका शव घसीट कर ले गई थी नेपाल पुलिस

By गुणातीत ओझा | Updated: June 14, 2020 08:57 IST

विकेश के पिता ने कहा कि वह बस वहां खड़ा था और नेपाल पुलिस ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद मेरे बेटे की लाश को घसीट कर नेपाल ले गए। हम लोगों ने काफी विरोध किया और अपने बेटे की लाश को लेकर वापस भारत की सीमा में आए। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने भारत और नेपाल की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से भी नाराजगी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के सीमा सुरक्षा बल ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर झड़प के दौरान अपने जवान से कथित रूप से हथियार छीनने की कोशिश करने वाले भारतीय को शनिवार को छोड़ दिया।नेपाली सशस्त्र पुलिस बल (एनएपीएफ) ने झड़प के दौरान बल द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए 27 वर्षीय बिकेश कुमार राय का शव भी भेज दिया है।

नई दिल्ली।नेपाल के सीमा सुरक्षा बल ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर झड़प के दौरान अपने जवान से कथित रूप से हथियार छीनने की कोशिश करने वाले भारतीय को शनिवार को छोड़ दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद सीमा पर तनाव उत्पन्न हो गया था। नेपाली सशस्त्र पुलिस बल (एनएपीएफ) ने झड़प के दौरान बल द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए 27 वर्षीय बिकेश कुमार राय का शव भी भेज दिया है। एनएपीएफ ने शुक्रवार को दक्षिणी सीमा पर हुई इस घटना के बाद भीड़ पर गोली चला दी थी, जिसमें राय की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 45 वर्षीय लगन यादव को हिरासत में ले लिया गया था।'  प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विकेश की मौत के बाद नेपाल के पुलिसकर्मी उसका शव घसीटकर नेपाल की सीमा में ले गए थे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जब हंगामा किया, तब नेपाल के पुलिसकर्मी शव छोड़कर भाग निकले। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

बताते चलें कि नेपाल पुलिसकर्मियों की गोली का शिकार हुए विकेश की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले साल ही रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना गया था। वह लॉकडाउन में ही लौटा था। विकेश की गर्भवती पत्नी गूंजा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विकेश के पिता ने कहा कि वह बस वहां खड़ा था और नेपाल पुलिस ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद मेरे बेटे की लाश को घसीट कर नेपाल ले गए। हम लोगों ने काफी विरोध किया और अपने बेटे की लाश को लेकर वापस भारत की सीमा में आए। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने भारत और नेपाल की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से भी नाराजगी जताई।

नेपाली बहू से भारतीयों की मुलाकात बनी नेपाल सीमा पर झड़प की वजह

बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले 45 वर्षीय लगन यादव और अन्य को शुक्रवार को नेपाली बहू से मुलाकात भारी पड़ी क्योंकि नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई जिससे बाद ग्रामीणों और नेपाली सुरक्षा कर्मियों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ ने घटना के बाद लगन यादव को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना ‘नो मेन्स लैंड’ (दो देशों की सीमा के बीच का स्थान जिस पर किसी का अधिकार नहीं होता) से 75 मीटर भीतर नेपाल की सीमा में उस समय हुई जब कुछ महिलाएं और यादव अपनी बहू से बात कर रही थीं। सीमा पर गश्त कर रहे एपीएफ कर्मियों ने इन लोगों को भारतीय क्षेत्र में जाने को कहा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने  बताया कि यह तकरार त्वरित आधार पर घटी स्थानीय घटना है। 

टॅग्स :नेपालबिहारसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप