भारतीय नौसेना ने सात मछुआरों को बचाया

By भाषा | Published: August 1, 2021 10:57 AM2021-08-01T10:57:13+5:302021-08-01T10:57:13+5:30

Indian Navy rescues seven fishermen | भारतीय नौसेना ने सात मछुआरों को बचाया

भारतीय नौसेना ने सात मछुआरों को बचाया

पोर्ट ब्लेयर, एक अगस्त भारतीय नौसेना ने कार निकोबार के तट पर फंसी मछली पकड़ने वाली एक नौका से सात मछुआरों को बचाया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएनएस ऐरावत शुक्रवार रात को कार निकोबार में जलडमरूमध्य से गुजर रहा था,तभी उसे मछली पकड़ने वाली एक नौका से परेशानी में फंसे होने का संदेश मिला। नौका के गियरबॉक्स में खामी आ गयी थी। इसके बाद जहाज सहायता करने के लिए नौका की तरफ रवाना हुआ और उसने मछली पकड़ने वाली नौका से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया।

इसमें बताया गया कि नौका में सवार सभी सदस्यों को बचा लिया गया और एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका आईएनएस ऐरावत पर इलाज किया जा रहा है। इस नौका को नजदीक के बंदरगाह तक लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy rescues seven fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे