लाइव न्यूज़ :

ISI की हिरासत में भारतीय उच्चायोग के लापता दोनों कर्मचारी: सूत्र

By स्वाति सिंह | Updated: June 15, 2020 18:33 IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अफसरों के लापता होने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया। जिसके बाद सोमवार को पाक उप उच्चायुक्त दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो लापता कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कब्जे में है दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं।

नई दिल्ली:पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो लापता कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के कब्जे में है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। दोनों अधिकारी सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया है। 

NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान को दोनों भारतीय अधिकारियों को आधिकारिक कार के साथ तत्काल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग पहुंचाने को कहा गया है। और यह भी कहा गया कि इस्लामाबाद में भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों की है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अफसरों के लापता होने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब किया। जिसके बाद सोमवार को पाक उप उच्चायुक्त दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचे।

ये मामला हाल में उस विवाद के बाद सामने आया है जिसके तहत भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान ने भारत के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को इस महीने की शुरुआत में तलब किया था। 

भारत ने तब पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था। बाद में ये बात सामने आई थी कि पाकिस्तान के दो अधिकारियों की मंशा रेलगाड़ियों से सेना की इकाइयों की आवाजाही का विस्तृत ब्यौरा हासिल करने की थी। 

 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे