लाइव न्यूज़ :

क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को लेकर जयशंकर ने की पाकिस्तान की आलोचना, कही ये बात, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 10:06 IST

दक्षिण अमेरिका के दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पनामा समकक्ष के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिना नाम लिए पाकिस्तान की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का संचालन करने वाले पड़ोसी के साथ जुड़ना चुनौतीपूर्ण है।जयशंकर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।जयशंकर ने कहा कि एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का अभ्यास करता है।

पनामा: दक्षिण अमेरिका के दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पनामा समकक्ष के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिना नाम लिए पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का संचालन करने वाले पड़ोसी के साथ जुड़ना चुनौतीपूर्ण है। जयशंकर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।

पाकिस्तान को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। हमने हमेशा कहा है कि उन्हें प्रायोजित नहीं करने और सीमा पार आतंकवाद को अंजाम देने की प्रतिबद्धता को पूरा करना होगा। हमें उम्मीद है कि एक दिन हम उस मुकाम पर जरूर पहुंचेंगे।"

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और पनामा के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में जयशंकर ने पनामा सहित दुनिया भर में भारतीय दवा कंपनियों के उभरने पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मास्यूटिकल्स पनामा में उपस्थिति स्थापित कर सकते हैं। जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया को भारत के योगदान का भी जिक्र किया। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने संकट के दौरान अधिकांश विकसित देशों को टीकों और दवाओं की आपूर्ति की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयशंकर ने पनामा में होने और दोनों देशों के बीच सेतु का काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पनामा के सिनको डे मायो स्क्वायर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

जयशंकर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत और पनामा समान विश्वदृष्टि साझा करते हैं और पारंपरिक रूप से घनिष्ठ मित्र रहे हैं।

टॅग्स :S JaishankarभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर