भारतीय सेना को मिलेगी दुनिया की सबसे खतरनाक राइफल, 73,000 SiG-716 असॉल्ट राइफल खरीद के लिए अमेरिका से हुआ सौदा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 28, 2024 17:53 IST2024-08-28T15:40:29+5:302024-08-28T17:53:55+5:30

पाकिस्तान और चीन की सीमा पर अग्रिम मोर्चो पर डटे भारतीय सेना के जवानों के हाथ में दुनिया की सबसे खतरनाक राइफल आने वाली है। भारत ने अमेरिका से 73,000 अतिरिक्त SiG सॉयर असॉल्ट राइफलें खरीदने के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Indian Army will get 73,000 world's most dangerous SiG-716 assault rifles deal signed with America | भारतीय सेना को मिलेगी दुनिया की सबसे खतरनाक राइफल, 73,000 SiG-716 असॉल्ट राइफल खरीद के लिए अमेरिका से हुआ सौदा

73,000 SiG सॉयर असॉल्ट राइफलें खरीदी जाएंगी

Highlightsमेरिका से 73,000 अतिरिक्त SiG सॉयर असॉल्ट राइफलें खरीदी जाएंगीपहले भी फ्रंटलाइन सेना के जवानों के लिए 72,400 राइफलें खरीदी जा चुकी हैSiG-716 असॉल्ट राइफल दुनिया की सबसे खतरनाक राइफलों में से एक मानी जाती है

नई दिल्ली: पाकिस्तान और चीन की सीमा पर अग्रिम मोर्चो पर डटे भारतीय सेना के जवानों के हाथ में दुनिया की सबसे खतरनाक राइफल आने वाली है। भारत ने अमेरिका से 73,000 अतिरिक्त SiG सॉयर असॉल्ट राइफलें खरीदने  के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले भी फ्रंटलाइन सेना के जवानों के लिए 72,400 राइफलें खरीदी जा चुकी है। नया सौदा इसके अतिरिक्त है।

SiG-716 असॉल्ट राइफल मौजूदा समय में दुनिया की सबसे खतरनाक राइफलों में से एक मानी जाती है। इसकी रेंज 500 मीटर है और यह 7.62x51 मिमी कैलिबर की है। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनात पैदल सेना बटालियनों के जवानों के ये आधुनिक राइफल दी जाएगी।

भारत अपनी बड़ी सशस्त्र सेनाओं के आधुनिक राइफलों से लगातार लैस कर रहा है। भारत में रूसी AK-203 कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण में देरी हो रही है। यही कारण है कि अमेरिका के साथ 647 करोड़ रुपये के अनुबंध के तहत 72,400 SiG-716 राइफलों का सौदा किया गया था। इसमें सेना के लिए 66,400, एयरफोर्स और नौसेना के लिए 2000 राइफलें थीं। फरवरी 2019 में फास्ट-ट्रैक खरीद के तहत ये सौदा किया गया था। इस सौदे की सभी राइफलें भारत आ चुकी हैं। 

राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने पिछले साल दिसंबर में अतिरिक्त 73,000 SiG-716 राइफलों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। इनके अलावा सेना 40,949 हल्की मशीन गन भी खरीद रही है। मशीन गन सौदे की कीमत 2,165 करोड़ रुपये है। इस सौदे को अगस्त 2023 में डीएसी द्वारा मंजूरी दे दी गई थी।

भारतीय सेना को पहली खेप के रूप में 35,000 कलाश्निकोव एके-203 राइफलें भी मिल चुकी हैं। एके-203 को  इंडो-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम के तहत यूपी के अमेठी जिले में कोरवा आयुध कारखाने में बनाया जा रहा है।

अमेठी के कारखाने में 10 वर्षों में छह लाख एके-203 राइफलें बनाई जानी हैं। 300 मीटर की प्रभावी रेंज वाली ये 7.62x39 मिमी कैलिबर राइफलें सेना, वायुसेना, नौसेना और अग्रिम मोर्चे पर डटे अर्धसैनिक बलों में वितरित की जाएंगी।

Web Title: Indian Army will get 73,000 world's most dangerous SiG-716 assault rifles deal signed with America

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे