सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा, भारतीय सेना ने किया था तेंदुए का कुछ ऐसा इस्तेमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 13, 2018 05:35 AM2018-09-13T05:35:34+5:302018-09-13T07:16:49+5:30

2016 के सिंतबर महीने में पाकिस्तान में घुस कर भारतीय सेना के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

indian army used leopard urine in surgical strike | सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा, भारतीय सेना ने किया था तेंदुए का कुछ ऐसा इस्तेमाल

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा, भारतीय सेना ने किया था तेंदुए का कुछ ऐसा इस्तेमाल

नई दिल्ली, 13 सितंबर: साल 2016 के सिंतबर महीने में पाकिस्तान में घुस कर भारतीय सेना के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस दौरान उन्होंने  आतंकवादियों को न सिर्फ मौत के घाट उतारा था, बल्कि उसके कई कैंपों को तबाह किए थे। इसके बाद भारतीय सेना का हर कोई मुरीद हो गया था।

भारतीय सेना ने उरी और पठानकोट हमले का सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए बदला लिया था और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था और यह बताने की कोशिश की थी कि अगर वह नहीं सुधरा तो घर में घुसकर सेना उसको तबाह कर देगी। लेकिन ये सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सेना के लिए करना इतना आसान भी नहीं था। 

कहा जा रहा है कि अहम काम के लिएभारतीय सेना को ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिस पर कोई विश्वास नहीं कर पाएंगा। खबर के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए पूर्व कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निम्भोरकर ने कहा है कि रास्ते में संभावना थी कि गांवों में कुत्ते हम पर भौंकें, हम जानते थे कि वह तेंदुए से डरते हैं, सो, हम तेंदुए का पेशाब अपने साथ ले गए थे, और वह काम कर गया और कुत्ते सामने आने से भी डरते रहे। 

यानी पाकिस्तान में दुश्मनों को पस्त करने के लिए जवान तेंदुए की पेशाब भी साथ ले गए थे। साल 2016 में 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एलओसी पार करके आतंकी लॉन्च पैड पर हमले किए थे। सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 50 आतंकी मारे गए थे और कई आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह भी हुए थे।

Web Title: indian army used leopard urine in surgical strike

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे