लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: सेना ने लोगों की मदद के लिए जम्मू कश्मीर में दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा अभियान किया शुरू

By भाषा | Updated: March 31, 2020 14:57 IST

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हमने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दूरदराज के क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों को शिक्षित करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देइस अभियान के तहत हाथ धोने की सुविधा करने के अलावा पर्चे, मास्क, सैनेटाइजर और राशन बांटा जाएगा। सेना के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

श्रीनगर: सेना ने जम्मू कश्मीर के दूरदराज के एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने और कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में उन्हें शिक्षित करने और उनकी सहायता करने के लिए एक बहु-पक्षीय अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शीर्षक ‘‘संयुक्त रूप से हम कोरोना का अंत करेंगे’’ है। इस अभियान के तहत हाथ धोने की सुविधा करने के अलावा पर्चे, मास्क, सैनेटाइजर और राशन का भी वितरण किया जायेगा।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दूरदराज के क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों पर लोगों को शिक्षित करने और उनकी मदद करने के लिए एक बहु-पक्षीय अभियान की शुरूआत की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में, हम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन की मदद करने और कई सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सामने आए हैं।’’

सेना के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा), लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया, ‘‘सभी को सूचित किया गया है कि अगले महीने यात्रा से लौटने वाले सभी लोगों को कम से कम तीन सप्ताह के लिए खुद को पृथक कर लेना चाहिए। सेना के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।’’ उन्होंने बताया कि सेना ने पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और डोडा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क, साबुन और सैनेटाइजर का वितरण किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनासीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत