लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भर भारत में रखरखाव यूनिटों का सकारात्मक योगदान, वायुसेना प्रमुख का संबोधन

By फहीम ख़ान | Updated: March 15, 2024 19:07 IST

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने 'आत्मनिर्भरता' की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया, जिसके लिए मेंटनेंस कमांड इकाइयों द्वारा सकारात्मक योगदान दिया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देइकाइयों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की. आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया.

नागपुरः वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शुक्रवार को नागपुर के वायुसेना नगर में आयोजित रखरखाव कमान कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की. सम्मेलन दौरान अपने संबोधन में वायुसेना प्रमुख ने विभिन्न बेड़ों और प्रणालियों के निर्वाह की दिशा में मेंटनेंस कमांड के मुख्यालय और इसकी इकाइयों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की. एयर चीफ मार्शल चौधरी ने 'आत्मनिर्भरता' की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया, जिसके लिए मेंटनेंस कमांड इकाइयों द्वारा सकारात्मक योगदान दिया जा रहा है.

आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया, जिससे विदेशी ओईएम पर निर्भरता कम हो सके. उन्होंने राष्ट्र निर्माण की दिशा में शुरू किए गए परिवर्तनकारी परिवर्तनों में सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया.

उन्होंने इस दो दिवसीय सम्मेलन में मेंटनेंस कमांड इकाइयों को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित भी किया. मेंटनेंस कमांड नागपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विभास पांडे ने यहां वायुसेना प्रमुख की अगवानी की. कमांडरों के इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर में फैले रखरखाव कमांड यूनिट के सभी फील्ड कमांडरों ने भाग लिया.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप