लाइव न्यूज़ :

भारत को जल्द मिलेंगे दो और स्वदेशी कोविड वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2021 10:07 IST

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत को जल्द दो और स्वदेशी कोविड के वैक्सीन मिल सकते हैं। इन वैक्सीन का परीक्षण तीसरे चरण में है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत की खबर आई है। भारत को दरअसल आने वाले दिनों में दो और कोविड वैक्सीन मिल सकते हैं। ये दोनों वैक्सीन देश में निर्मित होंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में दी।

मनसुख मंडाविया ने सोमवार को लोकसभा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (संशोधन) बिल, 2021 पर बहस के दौरान भारत को मिलने वाले दो वैक्सीन की जानकारी दी। यह विधयेक भी बाद में पास हो गया।

वैक्सीन का परीक्षण तीसरे चरण में

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों नए टीकों के लिए तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़े जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि डेटा और परीक्षण (दोनों वैक्सीन के) सफल होंगे। ये दोनों कंपनियां भारतीय हैं। शोध और निर्माण भी देश में किया गया है।'

मांडविया ने साथ ही लोकसभा में कहा कि सरकार की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने केवल 9 महीने में कोविड-19 की वैक्सीन तैयार की। मंडाविया ने कहा कि सरकार ने देश में 51 एपीआई (सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री) के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए 14,000 करोड़ रुपये की उत्पादक लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।

51 एपीआई के देश में उत्पादन पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 51 सक्रिय दवा सामग्री की पहचान की गई जिनका हम दूसरे देशों से आयात करते हैं। अगर हम भारत में इन्हें नहीं बनाएंगे तो कभी संकट पैदा हो सकता है। 

मांडविया ने कहा कि ये 51 एपीआई अपने देश में बने, इसके लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) शुरू की गई। इसके तहत भारत में इनके उत्पादन के लिये प्रोत्साहन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 4 फार्मा पार्क बनाना तय किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें दुनिया में भारत को फार्मेसी का केंद्र बनाना है जो न केवल अपनी जरूरतों को पूरा करे बल्कि दुनिया की आवश्यकताओं को भी पूरा करे। कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में 20 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक शेष हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनमनसुख मंडावियालोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?