लाइव न्यूज़ :

सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की सूची से बाहर करने की पहल का भारत ने स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत ने सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की अमेरिकी सूची से बाहर निकाले जाने का सोमवार को स्वागत किया। साथ ही इसने अफ्रीकी देश और इजराइल के बीच संबंधों के सामान्य होने का भी स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बयान जारी कर जुबा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे लोकतांत्रिक बदलाव होगा और सूडान के विकास, शांति और सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान मिलेगा।

सूडान की अस्थायी सरकार ने पिछले महीने कई आतंकवादी समूहों के साथ शांति समझौता किया ताकि वर्षों से चल रहे गृह युद्ध को समाप्त किया जा सके जिसमें देश के लाखों लोग मारे गए ।

इसी सिलसिले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वॉशिंगटन, सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की सूची से हटा देगा। इसके कुछ दिनों बाद सूडान तीसरा देश बना जिसने अमेरिकी मध्यस्थता में इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की घोषणा की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘सूडान के साथ भारत के रिश्ते ऐतिहासिक और विशिष्ट हैं और साझे मूल्यों तथा लोगों के बीच निकट संपर्क पर आधारित हैं। हम सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की सूची से हटाने और इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने की पहल का स्वागत करते हैं।’’

इसने कहा, ‘‘हम सूडान की अस्थायी सरकार और जनता को जुबा शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि इन सकारात्मक पहल से वहां लोकतंत्र की शुरुआत होगी और सूडान के विकास, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?