लाइव न्यूज़ :

India Vs China: लद्दाख सीमा पर तनाव कम, गलवान घाटी के इलाके से चीनी सेना 2 और भारतीय सेना 1 किलोमीटर पीछे हटी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 3, 2020 21:45 IST

जानकारी के लिए पिछले करीब एक महीने से इस क्षेत्र में करीब 5000 चीनी सैनिक तोपखानों और टैंकों के साथ आ डटे थे और उन्होंने पूरी गलवानी घाटी पर अपना कब्जा घोषित करते हुए मोर्चाबंदी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर ले जनरल हरिन्द्र सिंह इस बातचीत का नेतृत्व करने वाले हैं। दोनों ही फौजें एक माह से आमने-सामने मोर्चाबंदी करके युद्धाभ्यास में जुटी हुई थीं।

जम्मू: लद्दाख सीमा पर उस गलवान घाटी के इलाके से दोनों मुल्कों की सेनाएं कुछ किमी पीदे हट गई हैं जहां वे पिछले एक महीने से आमने सामने थीं और युद्धाभ्यास में जुटी हुई थीं। फिलहाल इन खबरों की सेना द्वारा पुष्टि नहीं की गई थी।

समाचारों के मुताबिक, पैंगांग झील के फिंगर 4 इलाके में गलवान घाटी में आज दोनों सेनाओं ने अपनी मोर्चाबंदी को पीछे ले जाने की सहमति जताई। समाचारों के मुताबिक, भारतीय सेना अपने इलाके में एक किमी पीछे आई है और चीनी सेना भारतीय क्षेत्र से दो किमी पीछे हट गई है।

जानकारी के लिए पिछले करीब एक महीने से इस क्षेत्र में करीब 5000 चीनी सैनिक तोपखानों और टैंकों के साथ आ डटे थे और उन्होंने पूरी गलवानी घाटी पर अपना कब्जा घोषित करते हुए मोर्चाबंदी कर ली थी। चीनी सेना की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने भी लेह स्थित 14वीं कोर के हजारों सैनिकों को क्षेत्र में टैंकों के साथ रवाना कर दिया और दोनों ही फौजें एक माह से आमने-सामने मोर्चाबंदी करके युद्धाभ्यास में जुटी हुई थीं।

अब जबकि 6 जून को इस मुद्दे पर दोनों मुल्कों के ले जनरल स्तर के अधिकारियों के बीच वार्ता होने जा रही थी, उससे पहले इस प्रकार की पीछे हटने की कवायद को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। फिलहाल इसके प्रति पुष्टि नहीं हो पाई थी कि यह वापसी किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण हुई थी या फिर ले जनरल स्तर पर होने वाली बातचीत की कोई पूर्व शर्त थी।  भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर ले जनरल हरिन्द्र सिंह इस बातचीत का नेतृत्व करने वाले हैं।

टॅग्स :लद्दाख़भारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस