लाइव न्यूज़ :

टीवी डिबेट में पत्रकार ने कहा- पीएमओ की गुप्त फाइलें सोनिया गांधी के पास जाती थीं; चिदंबरम ने मांगे सुबूत, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा माफी मांगे

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2022 15:41 IST

पी चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर पत्रकार से सबूत मांगे हैं। चिदंबरम ने कहा, 'कल इंडिया टुडे के एक टीवी शो में एक वरिष्ठ पत्रकार ने डॉ. मनमोहन सिंह पर बेतुका और अपमानजनक आरोप लगाया। उनके लिए सबूत पेश करने का समय अब ​​शुरू होता है।'

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने कहा, वरिष्ठ पत्रकार ने डॉ. मनमोहन सिंह पर बेतुका और अपमानजनक आरोप लगाया है।चिदंबरम ने कहा कि हम उन्हें चुनौती देते हैं कि पूर्व पीएम के खिलाफ अपने बेतुके और गैर-जिम्मेदाराना आरोप को साबित करें।

नई दिल्लीः टीवी डिबेट में पत्रकार द्वारा मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पीएमओ की गुप्त फाइलें सोनिया गांधी के पास भेजे जाने के दावे पर कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उनसे सबूत पेश करने की चुनौती दी है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि तवलीन सिंह को माफी मांगनी चाहिए।

इंडिया टुडे के प्राइम टाइम डिबेट में पत्रकार तवलीन सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान पीएमओ की गुप्त फाइलें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास जाती थीं। कार्यक्रम में पत्रकार के इस दावे पर चिदंबरम ने उनसे सबूत मांग लिए जिसपर पत्रकार ने कहा कि वह सबूत देंगी।

पी चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर पत्रकार से सबूत मांगे हैं। चिदंबरम ने कहा, 'कल इंडिया टुडे के एक टीवी शो में एक वरिष्ठ पत्रकार ने डॉ. मनमोहन सिंह पर बेतुका और अपमानजनक आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 'ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट' के उल्लंघन में PMO की गुप्त फाइलें कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के पास ले जाया गया।'

चिदंबरम ने आगे लिखा, शो देखकर मैंने तुरंत विरोध किया, पैनल में प्रवीण चक्रवर्ती ने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी। कुछ रक्षात्मक जवाबों के बाद, वो सबूत पेश करने को तैयार हो गईं। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि उनके लिए सबूत पेश करने का समय अब ​​शुरू होता है। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने बेतुके और गैर-जिम्मेदाराना आरोप को साबित करें।

शो को पत्रकार राजदीप सरदेसाई होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान तवलीन सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान पीएमओ की गुप्त फाइलें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पास जाती थीं। पैनलिस्ट में मौजूद कांग्रेस डेटा एनालिटिक्स के चेयरपर्सन प्रवीण चक्रवर्ती ने इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि ये सरासर झूठ है। अगर तवलीन के पास कोई सबूत हैं तो दें। तवलीन इसपर कहती हैं कि फिलहाल तो नहीं लेकिन सबूत दे सकती हूं। वहीं शो देख रहे चिदंबरम ने सरदेसाई को मैसेज कर तवलीन के दावे का खंडन किया और सबूत देने को कहा।

टॅग्स :पी चिदंबरममनमोहन सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए