लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन सैन्य कमांडरों की वार्ता कल, चीनी लड़ाकू विमान के घुसपैठ का मुद्दा उठाया जाएगा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 16, 2022 11:51 IST

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद मामले में सैन्य स्तर पर 16वें दौर की बातचीत 17 जुलाई को भारतीय सीमा के चुशूल-मोल्डो में होगी। इस दौरान सैनिको को पीछे हटाने के अलावा चीनी लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे17 जुलाई को भारतीय सीमा के चुशूल-मोल्डो में 16वें दौर की बातचीत होगीपूर्वी लद्दाख में सभी लंबित मुद्दों को उठाया जाएगा15वें दौर की उच्चस्तरीय वार्ता 11 मार्च को हुई थी

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के समाधान के लिए सैन्य कमांडरों की 16वें दौर की वार्ता 17 जुलाई को होगी। भारत इस वार्ता के दौरान चीनी वायुसेना के लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में घुसपैठ के प्रयास का मुद्दा भी उठाएगा। जून के आखिरी सप्ताह में एक चीनी जे-10 लड़ाकू विमान सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों की चौकियों के बेहद करीब आ गया गया था। सीमा पर तैनात भारतीय रडार की पकड़ मे आने के बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट हो गई थी और किसी भी अनचाही स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई थी।

 17 जुलाई को भारतीय सीमा के चुशूल-मोल्डो इलाके में होने वाली सैन्य कमांडरों की वार्ता में भारतीय पक्ष जोर-शोर से इस मुद्दे को उठाएगा कि चीनी वायुसेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बने 10 किलोमीटर के नो-फ्लाई जोन का सम्मान करना चाहिए। भारत और चीन के जवान जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से ही सीमा पर एक दूसरे के आमने सामने हैं। भारतीय पक्ष डेपसांग और डेमचोक में में सामा विवाद का समाधान और बाकी स्थानों से सैनिकों की वापसी के लिए चीन पर लगातार दबाव बना रहा है। 

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बाली में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में एलएसी पर जारी तानाव का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। दोनो देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात जी-20 देशों के सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस दौरान जयशंकर और वांग यी ने एक घंटे अलग से बैठक की थी और सीमा पर जारी गतिरोध के समाधान की जरूरत पर चर्चा की थी। बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के 50 सा 60 हजार सैनिक भारी हथियारों के साथ एक दूसरे के आमने सामने हैं।

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेनाS Jaishankarचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो