‘पीक सीजन’ में 25 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा भारतः पटेल

By भाषा | Published: August 20, 2019 01:05 PM2019-08-20T13:05:39+5:302019-08-20T13:05:39+5:30

पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा ने कहा कि ‘लीन सीजन’ अप्रैल से जून के बीच जब पर्यटक कम आते हैं तब, भारत 10 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।’’ पटेल ने कहा कि 80 अमेरिकी डॉलर शुल्क का नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 डॉलर शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा भी शुरू किया गया है।

India to give 30-day e-tourist visa with '$ 25 fee in peak season': Patel | ‘पीक सीजन’ में 25 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा भारतः पटेल

नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 डॉलर शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा भी शुरू किया गया है।

Highlightsभारत ने एक नई ई-पर्यटक वीजा प्रणाली की घोषणा की है, जिसमें पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा। बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, ‘‘ ‘पीक सीजन’ जुलाई से मार्च तक जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।

भारत ने एक नई ई-पर्यटक वीजा प्रणाली की घोषणा की है, जिसमें पर्यटकों की संख्या के आधार पर वीजा शुल्क लिया जाएगा।

पर्यटन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, ‘‘ ‘पीक सीजन’ जुलाई से मार्च तक जब अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं, तब भारत 25 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘लीन सीजन’ अप्रैल से जून के बीच जब पर्यटक कम आते हैं तब, भारत 10 डॉलर शुल्क के साथ 30-दिवसीय ई-पर्यटक वीजा देगा।’’ पटेल ने कहा कि 80 अमेरिकी डॉलर शुल्क का नया पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा और 40 डॉलर शुल्क का एक वर्षीय ई-पर्यटक वीजा भी शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के लिए लीन सीजन में ई-पर्यटक वीजा का शुल्क 30-दिन के लिए 10 डॉलर और एक वर्ष व पांच वर्ष के लिए 25 डॉलर होगा।’’ 

Web Title: India to give 30-day e-tourist visa with '$ 25 fee in peak season': Patel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे