लाइव न्यूज़ :

'सबसे बड़ी एकल इकाई...': भारतीय महिला शांतिरक्षकों ने रचा इतिहास, संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात की जा रही प्लाटून, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 6, 2023 14:00 IST

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक भारत अबेई में महिला शांतिरक्षकों की एक प्लाटून तैनात कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत यहां 2007 से अब तक, संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश की सबसे बड़ी महिला इकाई ब्ल्यू हैलमेट्स को तैनात कर रहा है।इस कदम से शांतिरक्षक सेना में महिलाओं की संख्या महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की भारत की मंशा दिखती है।संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने प्लाटून की एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया।

संयुक्त राष्ट्र: अबेई में महिला शांतिरक्षकों की एक प्लाटून भारत तैनात कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा में भारत सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले देशों में से एक है। भारत यहां 2007 से अब तक संयुक्त राष्ट्र मिशन में देश की सबसे बड़ी महिला इकाई ब्ल्यू हैलमेट्स को तैनात कर रहा है। इस कदम से शांतिरक्षक सेना में महिलाओं की संख्या महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने की भारत की मंशा दिखती है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने प्लाटून की एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ''भारत अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत हमारी बटालियन के हिस्से के तौर पर महिलाओं की शांतिरक्षक प्लाटून को तैनात कर रहा है। हालिया वर्षों में महिला शांतिरक्षकों की यह सबसे बड़ी तैनाती है। उन्हें शुभकामनाएं।''

संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में कहा कि अबेई में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून छह जनवरी को 2023 को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल, अबेई (यूएनआईएसएफए) में भारतीय बटालियन के हिस्से के तौर पर तैनात की गई है। 

इस बयान के अनुसार, ''सबसे पहले साल 2007 में लाइबेरिया में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून तैनात करने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में यह भारत की सबसे बड़ी एकल महिला प्लाटून की तैनाती है।'' पिछले साल 31 अक्टूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे