लाइव न्यूज़ :

भारत ने की गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की पाकिस्तान की घोषणा की निंदा, 18 अगस्त को होंगे आम चुनाव

By भाषा | Updated: July 3, 2020 01:23 IST

भारत ने स्पष्ट संदेश देते हुए गिलगित और बाल्टिस्तान के क्षेत्रों समेत संपूर्ण जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग बताया है और गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की पाकिस्तान की आरोपों को सभी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव कराने की पाकिस्तान की घोषणा की निंदा की।भारत ने कहा कि कवायद का मकसद भारतीय क्षेत्रों पर इस्लामाबाद के अवैध कब्जों को छिपाना है।

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव कराने की पाकिस्तान की घोषणा की निंदा की और कहा कि इस तरह की दिखावटी कवायद का मकसद भारतीय क्षेत्रों पर इस्लामाबाद के अवैध कब्जों को छिपाना है। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि गिलगित-बाल्टिस्तान में 18 अगस्त को आम चुनाव होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भारतीय क्षेत्रों में बदलाव करने की पाकिस्तान की कोशिशों को पूरी तरह खारिज करते हैं। इस तरह की दिखावटी कवायद की मंशा भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे को छिपाने की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से कहते हैं कि वह उन सभी भारतीय क्षेत्रों को छोड़ दे जहां उसका अवैध कब्जा है।’’

श्रीवास्तव एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक व्यवस्था देकर इस्लामाबाद को क्षेत्र में आम चुनाव कराने के लिए 2018 के एक आदेश में संशोधन की अनुमति दे दी थी।

भारत ने गिलगित और बाल्टिस्तान को बताया अभिन्न अंग

भारत ने मई में यहां एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक को डिमार्शे जारी किया था और पाकिस्तान की शीर्ष अदालत के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया था। भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश भी दिया था कि गिलगित और बाल्टिस्तान के क्षेत्रों समेत संपूर्ण जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग हैं।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोप को किया खारिज

श्रीवास्तव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के इन आरोपों को भी खारिज किया कि सोमवार को कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले के तार भारत से जुड़े हैं। कराची में पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर बंदूकधारियों के हमले के कुछ ही घंटे बाद कुरैशी ने आरोप लगाया था कि हमले के सुराग भारत द्वारा सक्रिय स्लीपर सेल की ओर इशारा कर रहे हैं।

टॅग्स :गिलगित-बाल्टिस्तानइनडो पाकइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए