लाइव न्यूज़ :

भारत ने चीन को दिया झटका, अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीनी दूतावास से ‘नत्थी वीजा’ जारी करने पर एक्शन, विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में हिस्सा लेने वाली पूरी टीम को रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2023 21:58 IST

तीन खिलाड़ी नेमान वांगसू, ओनिलू टेगा और मेपुंग लामगू अरुणाचल प्रदेश के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत थी।मेजबान देश के स्थल पर ही अपना ‘एक्रीडिटेशन’ लेना होता है।भारत से रवाना होने से पहले ‘एक्रीडिटेशन’ नहीं मिलता।

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीनी दूतावास से ‘नत्थी वीजा’ जारी किया गया है जिसके कारण शुक्रवार से चेंगडू में शुरू होने वाले विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में हिस्सा लेने वाली पूरी टीम को रोक दिया गया जबकि अन्य खेलों के खिलाड़ी देश से रवाना हो गये।

आठ वुशु खिलाड़ियों और चार टीम अधिकारियों को यहां गुरुवार को तड़के (सुबह एक बजे) आईजीआई हवाईअड्डे से चीन के लिये रवाना होना था लेकिन सरकार द्वारा सभी को रुकने के लिये कहा गया है। तीन खिलाड़ी नेमान वांगसू, ओनिलू टेगा और मेपुंग लामगू अरुणाचल प्रदेश के हैं।

भारतीय वुशु संघ के एक अधिकारी ने कहा कि एशियाई खेल या ओलंपिक की तरह किसी भी बहुस्पर्धीय प्रतियोगिता के विपरीत विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों का ‘एक्रीडिटेशन’ स्थल पर ही लिया जाना था और उन्हें वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत थी।

बीते समय में भी किसी विशेष खेल के एशियाई और विश्व संचालन संस्था के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को ‘नत्थी वीजा’ जारी किया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के इतने बड़े खेल होने के बावजूद प्रतिभागियों को मेजबान देश के स्थल पर ही अपना ‘एक्रीडिटेशन’ लेना होता है।

किसी को भी भारत से रवाना होने से पहले ‘एक्रीडिटेशन’ नहीं मिलता। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हमें वीजा का आवेदन करना था और विश्व यूनिवर्सिटी आयोजकों (चीन के) ने एक आमंत्रण भेजा था जो वीजा आवेदन में इस्तेमाल किया जाता है। सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को उचित वीजा मिल गया था लेकिन अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को ‘नत्थी वीजा’ मिला। ’’

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पूरे वुशु दल को यहां रुकने और सरकार से निर्देश का इंतजार करने के लिए कहा गया है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। ’’ विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में वुशु स्पर्धा 29 जुलाई से तीन अगस्त तक होंगी। बीते समय में भी अरूणाचल प्रदेश के खिलाड़ी ‘नत्थी वीजा’ की वजह से चीन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से महरूम रहे हैं।

टॅग्स :S Jaishankarअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां