लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के नए मामलों में दर्ज की गई तेजी, कल से 9.2 फीसदी से ज्यादा सामने आए नए केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 09:29 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,554 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 14,123 रिकवरी और 223 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,554 नए मामले सामने आए हैं।वहीं इस दौरान 14,123 रिकवरी और 223 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में 9.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में आज 7,554 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। बता दें कि मंगलवार सुबह यह आंकड़ा 6,915 का था। वहीं, कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 223 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 5 लाख 14 हजार 246 हो गई है।

वहीं, देश में अभी भी 42,938,599 ताजा मामले मौजूद हैं, जबकि सक्रिय मामलों का आंकड़ा 85,680 हो गया है, जिसमें 24 घंटे में 0।20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 14,123 लोग कोविड से रिकवर हुए हैं। ऐसे में अब कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 42,338,673 हो चुकी है। वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 8,55,862 को वैक्सीन लगी है, जिसके बाद अब तक 1,77,79,92,977 का कुल वैक्सीनेशन हो चुका है।

बता दें कि मंगलवार को 6,915 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,29,31,045 हो गई थी। यही नहीं, इस दौरान 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 14 हजार 023 हो गया था। इसके अलावा देश में कल कोविड-19 से 16,864 लोगों की रिकवरी हुई है, जिसके बाद इस महामारी से कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,24,550 हो गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत