लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर लगाम! 24 घंटे में 70 हजार से कम नए मामले, संक्रमण दर भी घटा, 1188 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2022 09:41 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,597 नए मामले सामने आए, 1,80,456 रिकवरी हुईं और 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,597 नए मामले सामने आएपिछले 24 घंटों में 1,80,456 रिकवरी हुईं1,188 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के एक लाख से भी कम नए केस सामने आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज 67,597 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 02 हजार 874 हो गया है।

साथ ही, इस संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,80,456 हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.02 प्रतिशत रहा, जबकि देश में अभी भी 9,94,891 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इसके अलावा 1,70,21,72,615 कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा रहा।

बता दें कि सोमवार के मुकाबले आज देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई। सोमवार को 83,876 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इससे 895 लोगों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई थी। वहीं, कल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1108938 रह गई थी। यही नहीं, सोमवार को दैनिक संक्रमण दर भी 7.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

फिलहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 168.08 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.81 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब