लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर लगाम! 24 घंटों में सामने आए 70 हजार से कम नए केस, 1241 लोगों की मौत, संक्रमण दर घटा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2022 09:33 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इससे 1,67,882 रिकवरी हुईं और 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,084 नए मामले सामने आए हैंपिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 1,67,882 लोगों की रिकवरी हुई हैवहीं, पिछले 24 घंटों में 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में बुधवार के मुकाबले आज कोकोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,78,060 हो गया है। सके अलावा पिछले 24 घंटों में देश में 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 5 लाख 06 हजार 520 हो गई है। यही नहीं, भारत में 1,67,882 ऐसे भी रहे जिन्होंने पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से ठीक भी हुए। 

वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो अब ये आंकड़ा 7,90,789 हो गया है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.44 प्रतिशत है। बता दें कि बुधवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के 71,365 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,10,976 हो गया था। हालांकि, कल की तुलना में आज दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम है। कल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत था, जोकि आज 4.44 प्रतिशत है। मालूम हो, पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  

बताते चलें कि मंगलवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के एक लाख से भी कम नए केस सामने आए थे। बीते मंगलवार को 67,597 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 02 हजार 874 हो गया था। हालांकि, मंगलवार की तुलना में बुधवार को दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम था। मंगलवार को दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.02 प्रतिशत था, जोकि बुधवार को 4.54 प्रतिशत हो गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए