लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में नए कोविड-19 मामलों में दर्ज की गई 13 प्रतिशत की कमी, सामने आए 6561 केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 3, 2022 09:39 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6,561 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं 14,947 रिकवरी हुईं और 142 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6,561 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 14,947 रिकवरी हुईं और 142 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,561 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,29,45,160 हो गया है। देश में भारत में नए कोविड-19 केसों में 13 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। वहीं, इस दौरान 14,947 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। ऐसे में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,53,620 हो गया है। देश में अभी भी 77,152 सक्रिय मामले मौजूद है। 

फिलहाल, पिछले 24 घंटों में 142 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 5 लाख 14 हजार 388 हो गई है। बता दें कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में 9।2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। ऐसे में कल 7,554 नए कोविड-19 केस सामने आए थे। मालूम हो, कल कोरोना संक्रमण से 223 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 5 लाख 14 हजार 246 हो गई थी।

बताते चलें कि मंगलवार को 6,915 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,29,31,045 हो गई थी। यही नहीं, इस दौरान 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 14 हजार 023 हो गया था। इसके अलावा देश में कल कोविड-19 से 16,864 लोगों की रिकवरी हुई थे, जिसके बाद इस महामारी से कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,24,550 हो गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम