लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः 24 घंटों में 41831 नए केस, 541 मौत, 39258 मरीज ठीक, रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2021 10:43 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 39,258 डिस्चार्ज हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल रिकवरी 3,08,20,521 हो गई।भारत में सीओवीआईडी ​​​​-19 के सक्रिय मामले अब 4,10,952 हैं। देश में अब कुल मौत का आंकड़ा 4,24,351 है।

नई दिल्लीः भारत में पिछले 24 घंटों में 41,831 नए मामले सामने आए हैं।, 541 मौतें और 39,258 मरीज ठीक हुए है। रिकवरी दर वर्तमान में 97.36 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 39,258 डिस्चार्ज हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 41,831 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,55,824 हुई तथा 541 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 4,24,351 हुई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,952 हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवे दिन वृद्धि हुई है। इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,952 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मरीजों में 2,032 की वृद्धि हुई है। दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है । साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 17,89,472 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अब तक हुई कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या बढ़कर 46,82,16,510 हो गई है।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,20,521 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 47.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत