लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19: 24 घंटे में सामने आए 41157 नए केस, 518 मरीजों की मौत, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2021 10:20 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देरिकवरी रेट में बढ़ोतरी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हुई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 418 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,40,294 हो गई।

नई दिल्लीः भारत में कोविड-19 के 41,157 नए मामले आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंची। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हुई है। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी है।

भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गयी, जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।

कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शनिवार को कोविड-19 के लिए 19,36,709 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44,39,58,663 हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 418 नए मामले आए सामने, 12 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 418 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,40,294 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को 418 नए मामले सामने आए तथा 12 और लोगों की मौत हो गई।

जिले में संक्रमण से अब तक 10,904 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या नहीं बताई है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम