लाइव न्यूज़ :

देश में चौथे दिन कोरोना के सामने आए ढाई हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 15 हजार के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 09:38 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,656 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोग की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 1,656 लोग डिस्चार्ज हुए और 33 लोग की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 2,527 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,30,54,952 हो गया है। इस दौरान 1,656 लोग कोरोना से ठीक हुए। ऐसे में कुल रिकवरी की संख्या 4,25,17,724 हो गई है। 

वहीं, पिछले 24 घंटों में 33 लोग की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 149 हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। इससे पहले शुक्रवार को भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई थी। वहीं, संक्रमण से 56 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 5,22,062 पर पहुंच गई थी।

बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,042 नए मामले सामने आए। इस दौरान इससे दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि संक्रमण दर 4।64 प्रतिशत रहा। वहीं, मिजोरम में बीते दिन 43 बच्चों समेत कम से कम 91 और लोगों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26,590 हो गए। इस दौरान महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी