लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामलों में दर्ज की गई 14 फीसदी की कमी, 60 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 09:51 IST

देश में 24 घंटों में कोविड के 22,270 नए मामले आए हैं जो कल की तुलना में 14% कम हैं। पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग डिस्चार्ज और 325 लोगों की मृत्यु हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 24 घंटों में कोविड के 22,270 नए मामले सामने आए हैं।पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग डिस्चार्ज और 325 लोगों की मृत्यु हुई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 22,270 नए मामले सामने आए हैं, जोकि शुक्रवार के मुकाबले 14 फीसदी कम हैं। इस दौरान कोविड-19 से 60298 ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस बीमारी से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 4,20,37,536 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 325 लोगों की मौत हुई, जिसकी वजह से कुल मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 11 हजार 230 हो गया है। 

वहीं, देश में अभी भी 2 लाख 53 हजार 739 सक्रिय मामले मौजूद हैं। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 1.8 फीसदी रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले काफी कम है। फिलहाल, अब तक 175.03 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि शुक्रवार को भारत में कोरोना संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए थे, जोकि गुरुवार के मुकाबले 4,837 कम थे। ऐसे में देश में कोरोना के नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं, देश में कल 66,254 कोविड-19 से ठीक हुए थे, जिसके बाद इस बीमारी से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,19,77,238 हो गई थी। हालांकि, शुक्रवार को 492 लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई थी। यही नहीं, देश में कल 2,92,092 सक्रिय मामले मौजूद थे, जबकि इस दौरान कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,74,64,99,461 हो गया था। शुक्रवार को दैनिक पॉज़िटिविटी रेट भी 2.07 फीसदी था।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम